{"_id":"689e3f1eaa64190f2a0c1683","slug":"there-is-growing-resentment-among-shopkeepers-due-to-the-lack-of-cleaning-of-the-drain-kathua-news-c-201-1-knt1006-123038-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नाले की सफाई न होने से दुकानदारों में बढ़ रहा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नाले की सफाई न होने से दुकानदारों में बढ़ रहा रोष
Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 7 स्थित गली में होने वाले जलभराव के बारे में जानकारी देते स्थानीय। संवाद
कठुआ। शहर के वार्ड-7 से मुख्य बाजार को जाने वाली गली में बने अंडरग्राउंड नाले से पिछले तीन दिनों से हो रहे ओवरफ्लो पर स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन हजारों लोगों को मुख्य बाजार तक लाने वाले इस मार्ग के प्रति नगर परिषद का रवैया ढुलमुल है। इसका नतीजा यहां के दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय दुकानदार महेंद्र सिंह बल्लू ने बताया कि तीन दिन पहले बाजार को आने वाली इस गली में बना अंडरग्राउंड नाल ब्लॉक हो गया था। इसके बाद से नाले का पानी लगातार गली में बह रहा है। जिससे बाजार जाने वाले आम लोग तो प्रभावित हो ही रहे हैं। वहीं, दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर परिषद की टीम ने बुधवार को मौका भी देखा, लेकिन इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण लोगों को परेशानी उतनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बाजार में जन्माष्टमी पर लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें बाजार में चलने के लिए साफ रास्ता भी मयस्सर नही है।
विज्ञापन
बल्लू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए उन्होंने अभी तक कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है, लेकिन अगर आने वाले 24 घंटे के बाद भी नाले की सफाई के लिए कदम नहीं उठाया गया तो वह दुकानदारों के साथ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।