Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Theft in Locked House

Kathua News: सूने घर से चांदी के जेवर व शराब की बोतलें ले गए चोर

विज्ञापन
Theft in Locked House
​शिवानगर में चोरी की वारदात की जानकारी देते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के लोअर शिवानगर में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने चांदी के गहनों के साथ घर में रखी शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार देर शाम को हुई वारदात का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासी श्यामलाल शर्मा ने बताया कि सेना में कार्यरत उनके पड़ोसी अशोक सिंह के घर में चोरी हुई है। परिवार के सदस्य गत शुक्रवार से ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। मंगलवार की शाम को अशोक सिंह की पत्नी अंजू देवी अपने बेटे विशाल के साथ घर लौटी तो देखा कि घर की पिछली खिड़की टूटी हुई है। वहीं, घर के अंदर कमरों को लगाए गए ताले भी टूटे थे। अंजू देवी को चोरी का अंदेशा हुआ और उन्होंने घटना की जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जानकारी देने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। बताया कि अभी निश्चित तौर पर कितना नुकसान हुआ है, यह नहीं बताया जा सकता। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed