{"_id":"741a92c653658a5c7c081fe008ba4777","slug":"the-young-man-was-shot-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार डुग्गनू गांव में बीती रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे उसके परिवार वाले इलाज के लिए स्थानीय उप जिला अस्पताल ले आए।
विज्ञापन
यहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात धार डुग्गनू निवासी 17 वर्षीय जीवनलाल पुत्र बंसीलाल संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही राइफल से चली गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर उसके परिवार के सदस्य उसके पास भागे। जीवनलाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार वाले उसे फौरन इलाज के लिए उप जिला अस्पताल ले आए।
डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम खबर लिखे जाने तक युवक के बयान दर्ज नहीं किए जा सके थे।