{"_id":"68f3fbf6ec80f4788b01e6ab","slug":"the-problem-of-water-drainage-will-be-solved-two-drains-will-be-constructed-in-two-localities-of-the-city-at-a-cost-of-rs-97-lakh-kathua-news-c-201-1-knt1009-125288-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जल निकासी की समस्या होगी दूर , शहर के दो मोहल्लों में 97 लाख रुपये से बनेंगे दो नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जल निकासी की समस्या होगी दूर , शहर के दो मोहल्लों में 97 लाख रुपये से बनेंगे दो नाले
विज्ञापन
शहर के वार्ड दो स्थित जिला न्यायालय के सामने वाले मोहल्ले और नगरी अड्डा स्थित लर्निंग टेंपल हाई स्कूल के सामने वाले मोहल्ले में ढके गहरे नाले के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सरकार की ओर से कैपेक्स बजट के तहत 97 लाख 38 हजार की राशि जारी की गई है। इन दोनों नालों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। अगले दो महीनों में काम पूरा होने की उम्मीद जताई गई है।
नव विकसित कॉलोनी के लोगों की लंबे समय से जिला प्रशासन ने ढके हुए गहरे नालों के निर्माण की मांग कर रहे थे। इन मोहल्लों में बरसात के मौसम में गलियों में अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती थी। जिसके चलते स्थानीय लोगों को न केवल दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, बल्कि गंदे पानी से मच्छरों और बीमारियों का डर बना रहता था। लोक निर्माण के अधिकारियों के अनुसार, जिला कोर्ट के सामने वाले मोहल्ले में बनने वाले नाले के सरकार ने 47 लाख 38 हजार की राशि जारी की गई है, जबकि लर्निंग टेम्पल हाई स्कूल के सामने बनने वाले नाले की 50 लाख की राशि निर्धारित की गई है। वहीं, स्थानीय लोगों और दुकानदारों में इन नालों के निर्माण को लेकर खुशी की लहर है।
इन डीप ड्रेन के निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा आवंटित किए जा चुके है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिसे अगले दो महीनों के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा। -अभिनाश गुप्ता, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग।