फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The opening match of Kathua Kabaddi League was named after Kashmir Dry Fruit

Kathua News: कठुआ कबड्डी लीग का उद्घाटन मुकाबला कश्मीर ड्राई फ्रूट के नाम रहा

Tue, 15 Apr 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 15 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The opening match of Kathua Kabaddi League was named after Kashmir Dry Fruit
कबड्डी लीग प्रतियोगिता के दौरान मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : kathua
शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर शुरू हुआ कठुआ कबड्डी लीग
विज्ञापन

कठुआ। शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर गत रविवार की रात को शुरू होने वाली कठुआ कबड्डी लीग का उद्घाटन मुकाबला कश्मीर ड्राई फ्रूट के नाम रहा। कश्मीर ड्राई फ्रूट ने विपक्षी छंब वैरियर्स दस अंकों से मात देकर अपनी बढ़त बना ली। देर रात तक चले इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर में पहली बार होने वाले कबड्डी लीग कठुआ धूमधाम से आगाज होने के बाद मैदान में जब कश्मीर ड्राई फ्रूट और छंब वैरियर्स मैदान में आई तो वहां का नजारा देखने लायक रहा है। रंगबिरंगी आतिशबाजी के बीच आए खिलाड़ियों को देख वहां मौजूद दर्शक उत्साह से भर गए। बिजली की तेज तेज रोशनी के बीच देर रात शुरू होने वाले इस मुकाबले में कश्मीर ड्राई फ्रूट की टीम ने 45-35 के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की ली। वहीं, इसके बाद डीवीपी टाइगर और अंदोत्रा फार्म के बीच दूसरा मुकाबला करवाया गया। काफी रोचक रहे इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन अंत में अंदोत्रा फार्म ने एक अंक से जीत अपने नाम कर ली। मैच का अंतिम स्कोर 41-40 रहा।
विज्ञापन

अंत में लड़कियों की टीमों के बीच पहला कबड्डी मुकाबला हुआ। जिसमें कठुआ दरबार और प्रताप वैरियर्स की टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। एक समय बराबरी पर चल रहे इस मैच के अंतिम पलों में प्रताप वैरियर्स ने एक अंक से बढ़त बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच का अंतिम स्कोर 42-41 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक के संबंध में कठुआ डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन गुलजार अहमद ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पहली कबड्डी लीग के प्रति लोगों का रुझान काफी अच्छा रहा है। देर रात तक चलने वाले आयोजन को देखने के लिए जिस तरह से लोग उमड़े रहे। उसमें खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले करवाए गए थे। लेकिन सोमवार की रात को कुल आठ मुकाबले होंने। जिसमें तीन मुकाबले लड़कियों की टीमों के और 5 मुकाबले लड़कों की टीम के रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed