फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The officials were made aware of the problem of electricity and water

बिजली पानी की समस्या से अधिकारियों को करवाया अवगत

विज्ञापन
The officials were made aware of the problem of electricity and water
वार्ड 13 के तारानगर मोहल्ले में व्याप्त पानी और बिजली की समस्या की जानकारी देता स्थानीय। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। भीषण गर्मी केे दौरान बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे वार्ड 13 के तारानगर वासियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नही हुआ तो वह लोग कड़ा रुख अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय कुलदीप शर्मा ने बताया कि उनके मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। जो कि अब समय के साथ लोगों को बिजली की आपूर्ति नही दे पा रहा है। ओवर लोड के कारण दिन में कई-कई बार ट्रांसफार्मर पर लगा फ्यूज उड़ जाता है और लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 60 घरों की बिजली आपूर्ति करने वाले इस ट्रांसफार्मर पर मोहल्लेे में बनी झुग्गियों को भी बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के रखरखाव के लिए तैनात कर्मचारी इसमें भी भेदभाव का रवैया अपनाकर ट्रांसफार्मर के दो फेज पर करीब 55 घरों का लोड दे रखा है। वहीं तीसरे फेज से मात्र 5 घरों को ही बिजली दी जा रही है। जो कि समस्या को और बढ़ा रही है। वहीं राहुल बिलौरिया ने मोहल्ले में व्याप्त पानी की समस्या रखते हुए कहा कि मोहल्ले में पानी की आपूर्ति के लिए जलशक्ति विभाग के कर्मचारी एक साथ कई-कई वाल्व खोल देते हैं। जिसके कारण जब पानी आता है तो उसका प्रेशर इतना कम होता है कि लोगों को अपनी जरूरत के मुताबिक पानी नही मिल पा रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी और बिजली के संकट ने लोगों की समस्या को देखते हुए वार्ड के लोगों ने बिजली विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने उन्हें 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विजय वर्मा, जगन्नाथ शर्मा, प्रेम सिंह, अंग्रेज सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed