फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The council itself came forward to make the city jam-free.

Kathua News: शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए परिषद खुद आई सामने

विज्ञापन
The council itself came forward to make the city jam-free.
कठुआ। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए खुद नगर परिषद सामने आई है। लगभग 5 करोड़ की लागत से तैयार ही शहर के बीचोंबीच बहुमंजिला इमारत का संचालन खुद नगर परिषद करेगी। बुधवार को नगर परिषद द्वारा बहुमंजिला इमारत में कारों और मोटरसाइकिलों की खड़ा करने के लिए खोल दिया गया। इससे न केवल शहरवासियों को कुछ हद तक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि इससे छह महीने से जनता के कर से तैयार हुई पार्किंग का भी सदुपयोग होगा। जिससे परिषद की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन


शहर में 10 साल पहले देखा गया मल्टी स्टोरी पार्किंग का सपना बुधवार को पूरा हो गया है। तीन साल में इस परियोजना को पांच करोड़ की राशि से तैयार की गई थी। जिसमें दो मंजिला पार्किंग में एक सौ से अधिक कारों को खड़ा करने की सुविधा है। इस सुविधा से शहर के सबसे व्यस्त मुखर्जी चौक, जराई अड्डा पुल और आसपास के क्षेत्रों को पार्किंग और जाम से निजात मिलेगी। इसमें एक तरफा यातायात की व्यवस्था की गई है। इसमें पुलिस थाना के पास से कारों का प्रवेश करवाया जाएगा। जिन्हें बाद में डाकखान की तरफ से छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि एक कार में पार्किंग में एक घंटा खड़ा करने के लिए उपभोक्ता को 20 रुपये देने होंगे। इसके बाद प्रत्येक घंटे के 10 अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा बाइक और स्कूटी के लिए दो घंटे के लिए 10 रुपये और उससे अधिक समय के लिए खड़ा करने के लिए प्रत्येक घंटे का 5 रुपये के हिसाब से अतिरिक्त राशि देनी होगी। शर्मा ने बताया कि बार-बार सुविधा को आउटसोर्स करने के लिए निविदा में कोई बोलीदाता सामने नहीं आने से खुद परिषद ने इसका संचालन करने का निर्णय लिया है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जाम से राहत देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने 19 अप्रैल को किया था उद्घाटन





मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 19 अप्रैल को इसका लोकार्पण किया था। उद्घाटन के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि लोगों को जल्द कार पार्किंग की सुविधा मिल पाएगी लेकिन आउटसोर्स के लिए कोई बोलीदाता सामने न आने से इसका संचालन में देरी हो रही थी। इस दोमंजिला इमारत में एक सौ से अधिक कारों के खड़ा होने की व्यवस्था की गई है। नवनिर्मित पार्किंग की प्रत्येक इमारत में 35 कारों के खड़ा करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed