फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The concern of studies , course migration due to backward students

पढ़ाई की चिंता, पलायन के कारण छात्रों का कोर्स पिछड़ा

Wed, 15 Oct 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 15 Oct 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
The concern of studies , course migration due to backward students

एक सप्ताह से अधिक समय से स्कूल और पुस्तकों से दूर राहत शिविरों में रह रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन


सेलेबस पीछे छुट रहा है और बच्चे खेलों के माध्यम से और अपने स्तर पर पढ़ाई कर समय बिता रहे हैं। स्कूल कब खुलेंगे और वह कब पीछे छूट चुके पाठ्यक्रम को पूरा करेंगे इसकी चिंता सता रही है।

हीरानगर राहत शिविर में रह रहे आठवीं कक्षा के छात्र प्रमोद कुमार ने कहा कि वह करीब एक सप्ताह पहले पहाड़पुर गांव से आकर हीरानगर में ठहरे थे।

इसके बाद से वह गांव में नहीं गए हैं। शिविर में भी पाठ्यक्रम की चिंता सता रही है। वही दसवीं के छात्र विवेक कुमार ने कहा कि लौंडी गांव से आकर वह छन्न खतिरयां में ठहरे हैं।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है। जिस स्कूल में वह ठहरे हैं वहां भी शिक्षक नहीं आ रहे हैं। मढ़ीन और हीरागनर शिक्षा जोन के सभी स्कूल बंद हैं।

ऐसे में वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। दसवीं की कक्षा है और एक सप्ताह का पाठ्यक्रम कब पूरा होगा और स्कूल कब लगेंगे इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।

ऐसे में शिक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मांग है कि राहत शिविरों वाले स्कूलों में शिक्षकों को भेजा जाए जो उन्हें पढ़ाया जा सके और उनका पाठ्यक्रम भी पूरा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed