फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The coal tar laid on the road started to crumble

सड़क पर बिछाई गई तारकोल उखड़ने लगी

विज्ञापन
The coal tar laid on the road started to crumble
बस अड्डे के बीचो बीच स्थित गड्ढों में भरा पानी। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। बसोहली बस अडडे पर बीते करीब तीन माह पूर्व बिछाई गई तारकोल उखडने लगी है, बस अड्डे के बीचो बीच कई स्थानों पर तारकोल उखड़ने से गहरे गड्ढे भी पढ़ चुके हैं हालांकि स्थानीय सुनील सोनी, राजेंद्र महाजन, बिजय रैणा, टोनी चौहान, शिव सागर शर्मा, अटल डोगरा, आदि का कहना है कि जल शक्ति विभाग की पाइप लाइनों में लीकेज के कारण यह गढढे पड़े हैं, पाइप लाइनों की लीकेज को दुरुस्त करने के लिए जल शक्ति विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है आलम यह है कि सुबह के समय जलशकति विभाग की पाईपो मे लीकेज की वजह से सारा पानी गड्ढों में भर जाता है और उसके बाद सड़क पर बहने लगता है। वही जलशक्ति विभाग के जेई अनूप शर्मा ने कहा तारकोल बिछाने से पूर्व जल शक्ति विभाग की एक पाइप थी जिसकी लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया था मौजूदा समय इस सथान पर कोई पाइप ऐसी नहीं है यहां पानी की लीकेज हो। बस अड्डे पर स्थित होटलों ढाबा और दुकान में चलाने वाली लोगों ने अपने जो वाटर कूलर लगे हैं उनका पानी बस अड्डे व साथ लगते गड्ढों में इकट्ठा हो जाता है जिसकी वजह से गड्ढे भर जाते हैं मौजूदा समय में जहां भी लीकेज हैं लोगों द्वारा इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है और मौके पर जाकर उस लीकेज को दुरुस्त करने के लिए कार्यवाही की जा रहे हैं।
विज्ञापन

बही बस अड्डे पर दुकानदारों द्वारा कचरा खुले में फैंके जाने पर भी लोगों ने रोष जताया है उन्होंने कहा कि अगर नगर कमेटी व प्रशासनिक अधिकारी सफाई अभियान के तहत जागरूकता फैला रहे हैं तो दुकानदारों में जागरूकता क्यों नहीं चल रही है। क्यों बे खुले में कचरे को फेंक रहे हैं,खुले में फैंके गए इस कचरे पर मवेशी विचरण करते रहते हैं वही नगर कमेटी का वाहन जो कचरा उठाने के लिए आता है वह भी सुबह 8 बजे यहां से निकल जाता है। लोगों की दुकानें 8बजे के बाद खुलती है जिसके बाद लोग यहां कचरा फैकतें हैं लिहाजा नगर कमेटी के वाहन का समय बदला जाए और बस अड्डे पर जो कचरा एकत्रित होता है उसे वाहन में डालकर उसकी निकास किया जाए ताकि स्वच्छता बनी रहे।
विज्ञापन

इसके बाद बात आती है अपनी मर्जी से बस अड्डे पर वाहन पार्क करने और निजी वाहनों की बस अड्डे में एंट्री की जिसके लिए नगर कमेटी द्वारा बकायदा पुलिस स्टेशन के समक्ष एक बोर्ड लगाया गया था जिसमें यह साफ तौर पर लिखा गया था कि सुबह 10बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक कोई भी निजि वाहन बस अड्डे में प्रवेश नहीं करेगा इसके लिए बकायदा कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ आज भी अपनी मनमर्जी से करते हुए निजी वाहन चालक जब चाहे बस अड्डे के बीचो बीच अपने वाहन पार्क कर देते हैं जिसकी वजह से यात्री वाहनों कभी जाम लग जाता है मौजूदा समय में बसोहली बस अड्डे के साथ लगती सड़कों पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं लोगों ने जाम की स्थिति से निपटारा पाने के लिए बसोहली बस अड्डे पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती करने की मांग की है जो ट्रैफिक व्यवस्था पर नियंत्रण रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने बताया कि बस अड्डे पर कचरा उठाने से संबंधित वाहन का समय बदलने कि जो मांग लोगों द्वारा की जा रही है उसके लिए दुकानदारों के साथ बैठक की जाएगी। दुकानदारों में कूड़ेदान वितरित किए जा चुके हैं। वहीं बस अड्डे पर अवैध पार्किंग निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के साथ बैठक कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed