फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The city was shaken by the sound of explosions, blackout overnight

Kathua News: धमाकों की आवाज से दहला शहर, रातभर ब्लैकआउट

Sat, 10 May 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 10 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The city was shaken by the sound of explosions, blackout overnight
कठुआ। बीती रात धमाकों की आवाज से शहर दहल उठा। इस दौरान पूरे शहर में ब्लैकआउट रहा। इस कारण शहर की सड़कें वीरान रहीं तो सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग घराें में दुबके रहे। इस दौरान हर धमाके की आवाज ने लोगों को दहशत में रखा। रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद शुरू होने एक के बाद एक धमाके से घबराए लोगों ने अपने-अपने घरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया। इस बीच हालात को देखते हुए पूरे शहर में ब्लैक आउट कर दिया गया और पुलिस के वाहन पूरे शहर के सायरन बजाकर सिक्योरिटी अलर्ट कर दिया। सात बजे के बाद शहर के वार्ड 12 में ड्रोन के गिरने की घटना जैसे ही लोगों तक पहुंची तो लोगों में और ज्यादा डर देखने को मिला। बिजली गुल होने के कारण शांत हुए शहर में दूर से आने वाली धमाकों की आवाज किसी को भी सोने नहीं दे रही थी। इस दौरान कई लोग मोबाइल पर नजर जमाए रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed