{"_id":"68f7e17ca322b0bb1f07fd2e","slug":"the-city-was-bathed-in-light-fireworks-from-earth-to-sky-kathua-news-c-201-1-knt1002-125344-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रोशनी में नहाया शहर, धरती से आसमां तक आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रोशनी में नहाया शहर, धरती से आसमां तक आतिशबाजी
विज्ञापन
दीपावली पर आशिबाजी से चमकता आसमान
जिले भर में रोशनी का पर्व दिवाली मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शाम होते ही कठुआ शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। शाम लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गई। इसके बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर, जो आधी रात तक चलता रहा। जमीन से लेकर आसमां तक पटाखों से गूंज उठा।
सुबह से ही घर-घर दिवाली का उत्साह रहा। बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ हुई। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने मां लक्ष्मी और रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पर्व के चलते सुबह से ही बाजारों में काफी रौनक देखने को मिली। कही बर्तनों की खरीदारी हो रही तो कहीं दीपकों और पूजन सामग्री से सजी दुकानें हर किसी को अपनी ओर खींच रही थी। शहर के रामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों में दिन भर बच्चों और युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। यहां कोई लंबी से लंबी दूरी तय करने वाली हवाई को पसंद करता दिखा तो कोई सेवन शॉट्स को अपने साथ ले जाता दिखा। कुल मिलाकर हर आयु वर्ग का व्यक्ति दिनभर अपनी जरूरत की खरीद में व्यस्त दिखाई दिया।
शाम होने के साथ पूरा शहर बिजली की रंगीन झालरों के साथ जगमगा उठा। पूजन के बाद लोगों ने घरों को कहीं दीपक से तो कही सुंदर रंगोली से सजा दिया। वहीं, माता लक्ष्मी और श्री गणेश के पूजन के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। लोगों ने घरों में बेहतरीन पकवान बनाए और आस-पड़ोस के लोगों के साथ साझा कर पर्व की खुशी बांटी। वहीं, लोगों ने मिठाइयां बांट कर एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
हीरानगर। दीपावली पर हीरानगर उपमंडल दीयों की झिलमिल रोशनी से जगमग हो गया। घरों से लेकर बाजार तक पर्व का उत्साह रहा। शाम गणेश-लक्ष्मी के पूजन के बाद घरों की चारदीवारी और छतों की मुंडेरों पर दीये जलाए गए। इसके साथ ही आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। पटाखों की गूंज ने जिले भर के लोगों की खुशी को दुगुना कर दिया।
उपमंडल के मुख्य बाजारों, गलियों और घरों को रंगोली, फूलों और हजारों दीयों से सजाया गया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी का जोर रहा तो शाम होते ही गणेश-लक्ष्मी पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक युवा और बच्चों ने जमकर पटाखे जलाए और आतिशबाजी की, जिससे पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से भर गया। बाजारों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों की सुरक्षा के लिए बाजारों में पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए तो वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात कमी भी हर संभव प्रयास करते रहे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईबी पर धूमधाम से मनाई गई दीपावली
हीरानगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी कार्रवाई की तनावपूर्ण यादों के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे इलाकों में दीपावली धूमधाम से मनाई गई।
सीमावर्ती गांवों में हजारों दीयों की रोशनी ने न केवल घरों को जगमगाया, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के दिलों में भी नई उम्मीद जगा दी। स्थानीय लोगों ने ही नहीं बल्कि यहां तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी धूमधाम से पर्व को मनाया। मनियारी गांव के निवासी कुलदीप वर्मा ने कहा ऑपरेशन सिंदूर जो अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया से सीमा पर अस्थिरता पैदा की थी। लेकिन अब संघर्ष विराम के पांच महीनों बाद सीमा पर तनाव कम होने से दीपावली का जश्न पहले से कहीं अधिक उत्साहपूर्ण रहा। बीएसएफ चौकियों में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और दीयों से सीमा चौकियों को सजाया गया।
बिलावर में सतरंगी हुआ आसमान
बिलावर। उपमंडल में मंगलवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों, मंदिरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और विघ्न विनाशक भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। शाम ढलने के बाद दीयों और विद्युत झालरों की रोशनी में जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान सतरंगी हो गया।
इलाके में दीपावली पर सुबह से ही उत्साह रहा। सुबह घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सफाई की गई। इसके बाद लोगों ने बाजार में पूजन सामग्री खरीदी। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ में मिठाई, फल और पटाखों की भी खूब खरीदारी की गई। महिलाओं ने घरों में परपंरागत पकवान बनाए। शाम ढलते ही लोगों ने शुभ मुहूर्त में पूजन किया। इस दौरान इलाके में स्थित मंदिरों को भी सजाया गया। घरों और अन्य व्यापारिक और निजी प्रतिष्ठानों में भी रंगोली बनाने के साथ-साथ दीप जलाए गए। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखने को मिला जिन्होंने देर रात तक आतिशबाजी की। इसी बीच त्योहार की बधाई के साथ प्रसाद वितरण का भी सिलसिला चलता रहा।