फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The city remained deserted due to the lockdown, police stationed everywhere

लॉकडाउन के कारण सूना रहा शहर जगह-जगह तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
The city remained deserted due to the lockdown, police stationed everywhere
कठुआ। कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन दूसरे दिन जारी रहा। इससे शहर में आम गतिविधियां ठप रही। इस दौरान दवा की दुकानें, क्लीनिक और जांच केंद्र खुले रहे लेकिन भीषण गर्मी और पुुलिस की सख्ती के कारण सड़कें वीरान ही रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आम दिनों की तरह आवश्यक सेवा से जुड़ी दुकानें खुली। 10 बजे के बाद उनका निर्धारित समय समाप्त होने होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान केवल इक्का-दुक्का ही वाहन या फिर लोग सड़कों पर दिखाई दिए। शहर में लॉकडाउन को प्रभावी बनाए रखने के लिए जराई चौक, हटली मोड़ चौक, कालीबाड़ी चौक और गुज्जर हॉस्टल चौक के पास पुलिस ने कटीले तारों की बाड़ लगाकर शहर के बाहर से आने वाले रास्तों को पहले से ही बंद कर रखा है। इसके अलावा शहर में भी डीसी ऑफिस के पास, शहीदी चौक, जिला पुलिस मुख्यालय, अंबेडकर चौक आदि स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर न निकल सके। साप्ताहिक अवकाश का दिन होने के चलते सभी कार्यालय बंद रहे। जिसका परिणाम यह रहा कि सड़कों पर चलने वाले इक्का दुक्का यात्री वाहनों में भी सवारियां न के बराबर दिखी और पूरे शहर में दिन भर सन्नाटा रहा। शाम होने के बाद मौसम बेहतर होते ही कुछ लोग सड़कों पर इधर उधर आते जाते दिखाई दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने उन्हें वापस अपने घरों में जाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed