फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The city committee repaired the faulty high mast light.

Kathua News: नगर कमेटी ने खराब हाई मास्ट लाइट को किया ठीक

विज्ञापन
The city committee repaired the faulty high mast light.
बिलावर। नगर कमेटी ने बिलावर के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 10 वर्षों से खराब पड़ी 7 हाई मास्ट लाइटों को ठीक करवा दिया गया है। हाई मास्ट लाइटें खराब होने के कारण लोगों को रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और लोग अंधेरे में आवागमन करने के लिए मजबूर थे। लाइटों के ठीक होने से अब लोगों को काफी राहत मिली है। एक सप्ताह पूर्व अलग-अलग स्थानों पर खराब हुई हाई मास्ट लाइट्स को ठीक करने के लिए अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशन के बाद नगर कमेटी के अधिकारी हरकत में आए और नगर कमेटी की जद में लगाई गई 7 हाई मास्ट लाइट्स को ठीक कर दिया गया। कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया के नगर कमेटी के कोटी इलाके, सब्जी मंडी के पास, शनि देव मंदिर के पास, वार्ड नंबर 11 में, बस स्टैंड पर लगाई गई लाइट, कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय के बाहर और काली माता मंदिर चौगान के पास लगाई गई सभी हाई मास्ट लाइटों को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed