{"_id":"69673198db49475154045d7a","slug":"terrorists-cordon-off-najot-in-kathua-suspects-spotted-in-srinagar-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: जहां सात जनवरी को भागे थे आतंकी...वहीं फिर दिखी हलचल, नजोत में फायरिंग के बाद हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: जहां सात जनवरी को भागे थे आतंकी...वहीं फिर दिखी हलचल, नजोत में फायरिंग के बाद हाई अलर्ट
Wed, 14 Jan 2026 11:33 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:33 AM IST
सार
कठुआ के बिलावर क्षेत्र के नजोत इलाके में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों और फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
बिलावर के कमाद नाला इलाके में सर्च आप्रेशन चलाते सुरक्षाबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलावर के नजोत इलाके में मंगलवार को संदिग्ध हलचल और कई राउंड फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। नजोत इलाका धनु परोल कमाड के जंगल के करीब ही है जहां 7 जनवरी को सुरक्षाबलों कीे घेराबंदी के दौरान आतंकी भाग निकले थे। वहीं श्रीनगर में भी संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को नजोत इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सघन तलाशी अभियान के बाद इलाके में गोलियों के चलने की आवाजें सुनी गईं। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद पुलिस दल ने ही कुछ राउंड फायर किए थे। इसके बाद पुलिस, एसओजी, सेना और पैरा कमांडो आतंकियों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
नजोत के जंगल में सुरक्षाबल चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैंै। कमाड में जहां सात जनवरी को आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था उससे नजोत ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में आतंकियों के इसी इलाके में छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों को मिले इनपुट के बाद इस जंगल में जगह-जगह लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। उधमपुर, बिलावर, बनी और लोहाई मल्हार के जंगलों में आतंकियों की माैजूदगी पिछले तीन साल से रही है।
विज्ञापन