फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   tendua

सननघाट इलाके में तेंदुआ दिखने से डर का माहौल

विज्ञापन
tendua
बसोहली। धार महानपुर सड़क पर सननघाट इलाके में सोमवार रात तेंदुआ दिखने से इलाके में डर का माहौल है। इस कारण लोगों में भी भय व्याप्त है। नायब सरपंच पवन सिंह ने बताया कि तेंदुआ कब, कहां व किस इंसान पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। तेंदुआ बेजुवान जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा है। लोगों के घरों में बंधे पालतू कुत्तों को भी शिकार बना चुका है।
विज्ञापन

नायब सरपंच ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पूर्व भी तेंदुआ कई बार इलाके में अपनी दस्तक दे चुका है, लेकिन वन्यजीव विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। केवल पटाखे इत्यादि छुटाकर तेंदुए को भगाने के तरीके लोगों को बताए जाते हैं। इससे सिर्फ रिहायशी इलाके से तेंदुए को दूर रखा जा सकता है। उन्होंने वन्यजीव विभाग से मांग किया है कि तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में डालकर उसे अपने साथ ले जाएं और आबादी से दूर उसे जंगलों में छोड़ा जाए। इस बारे में जब वन्य जीव विभाग के रेंज अधिकारी जोगिंदर गुप्ता से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि तेंदुए को रिहायशी इलाके से दूर भगाने के लिए टीम भेजकर लोगों में पटाखे वितरित किए जाएंगे। इससे तेंदुआ जंगल की ओर रुख करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed