फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Temporary workers protest

अस्थायी कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
Temporary workers protest
बिलावर। जब तक सरकार जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले संबंधित विभाग के सभी अस्थायी कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल जारी रखेंगे। यह बातें जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को जल शक्ति विभाग के एईई कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए कहीं। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से बतौर अस्थायी कर्मचारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनके लिए भर्ती नीति नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महंगाई के दौर में पिछले कई महीनों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इससे सभी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हो गए हैं और अपने परिवारों का पालन पोषण करने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से कई बार आश्वासन मिले कि उन्हें जल्द स्थायी कर दिया जाएगा, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी जब सरकार ने उनकी सुधि नहीं ली तो विवश होकर सभी कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। 14वें दिन जारी हड़ताल में जल शक्ति विभाग के बीरबल, कमलेश, प्रेम कुमार, ओंकार मस्की, वीरेंद्र कुमार, अल्ताफ हुसैन, सुभाष नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed