{"_id":"67b0de6c5afb597cbf085446","slug":"temporary-employee-of-water-supply-department-held-meeting-kathua-news-c-201-1-knt1006-117439-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अस्थायी कर्मचारियों ने उठाई स्थायी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अस्थायी कर्मचारियों ने उठाई स्थायी करने की मांग
विज्ञापन
नेता जी पार्क फिंतर में बैठक के उपरांत जानकारी देते जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी। स्रोत स
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को नेताजी पार्क फिंतर में बैठक कर 27 फरवरी को जम्मू में जल शक्ति विभाग के मुख्य इंजीनियर के कार्यालय में पीएई यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई।
प्रधान बीरबल जलमेरिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन हुए लगभग चार महीने हो गए हैं लेकिन सरकार ने आज तक उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव से पूर्व अलग-अलग राजनीतिक दलों से आश्वासन मिले थे कि जल्द अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर दिया जाएगा लेकिन आज तक सरकार ने उनके लिए भर्ती नीति नहीं बनाई और आश्वासनों के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 72 महीने के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। वेतन के रूप में 9300 रुपये मासिक भुगतान किया जाता है जो बहुत कम है। उन्होंने कहा उनके अन्य साथी लगभग एक वर्ष से जम्मू में मुख्य इंजीनियर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार ने उनकी वर्षों पुरानी मांग को आज तक पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विभाग में सेवाएं देते हुए 25 वर्षों से अधिक का समय बीत चुका है। कई सरकारें आईं और कई सरकारें गईं लेकिन आज तक किसी ने भी जल शक्ति विभाग मे कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया। इस मौके पर कमलेश, मुश्ताक, केवल, बंसी लाल आदि मौजूद रहे।