फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Team of Forest Department Seized Truck Full of Wood

Kathua News: बसोहली से पंजाब ले जाई जा रही लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

विज्ञापन
Team of Forest Department Seized Truck Full of Wood
लखनुपर में वन विभाग की ओर से पकड़ा गया लकड़ी से भरा ट्रक।
- वन विभाग की टीम ने लकड़ी की तस्करी का प्रयास किया विफल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। वन विभाग की टीम ने लखनपुर के रास्ते लकड़ी तस्करी के प्रयास को विफल किया है। टीम ने 70 लट्ठे सिंबल की लकड़ी और 40 क्विंटल जलाऊ लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया है। चालक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जा रही है। उधर, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मामला शुक्रवार देर रात का है। वन विभाग की ओर से बसोहली मोड़ पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बसोहली की ओर से आ रहे ट्रक (पीबी65बीबी8947) को जांच के लिए रोका गया। लखनपुर रेंज अधिकारी ने बताया कि नाका एक्सपोर्ट फ्लाईओवर पर बसोहली मोड़ के पास लगाया गया था। जांच में ट्रक से लकड़ी बरामद की गई। यह लकड़ी कठुआ की एक इकाई के लिए बताई गई लेकिन प्रदेश के बाहर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक जांच में पता चला है कि यह लकड़ी बसोहली के पलासी इलाके से ट्रक में भरी गई थी। वाहन को सामान सहित धारा 52(1) के तहत धारा 2(4) (ए), 2(6) 41, 42 के साथ एसओ 81 ऑफ 2020 के नियम 7(3) और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 69 के उल्लंघन के लिए जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, उक्त नियमों के तहत आवश्यक होने पर मामला जब्ती कार्यवाही शुरू करने के लिए प्रभागीय वन अधिकारी कठुआ (प्राधिकृत अधिकारी) को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed