{"_id":"67cf471c280dc3685a03a074","slug":"team-of-basohali-beat-sukrala-in-cricket-kathua-news-c-201-1-knt1008-118161-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसोहली ने सुकराला की टीम को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसोहली ने सुकराला की टीम को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में जारी भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में बसोहली की टीम ने सुकराला की टीम को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
सुकराला के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में सुकराला की टीम ने नौ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। सुकराला के बल्लेबाज मोहित ने सर्वाधिक 31 रनों का योगदान दिया वहीं, बल्लेबाज अतुल ने 28 रन बनाए। बसोहली के गेंदबाज श्याम सिंह ने दो और राकेश ने दो विकेट लिए। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसोहली के टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।
बसोहली के बल्लेबाज रॉबिन ने सर्वाधिक 48 रन बनाए वहीं श्याम सिंह ने 37 रनों का योगदान दिया। बसोहली के खिलाड़ी श्याम सिंह ने 37 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।