{"_id":"683b588806215c45d809be6d","slug":"teachers-got-training-on-ai-and-indigenous-culture-kathua-news-c-201-1-knt1009-120611-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिक्षकों को एआई और स्वदेशी संस्कृति पर मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिक्षकों को एआई और स्वदेशी संस्कृति पर मिला प्रशिक्षण
Sun, 01 Jun 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर में तीन दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। शनिवार को संपन्न हुई इस कार्यशाला में शिक्षा जोन बसोहली, बिलावर, बानी, महानपुर, लोहाई-मल्हार और भड्डू के 28 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), मशीन लर्निंग और शिक्षा में उभरती तकनीकों के प्रयोग पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही स्वदेशी संस्कृति के एकीकरण पर भी शिक्षकों को जागरूक किया गया।कार्यशाला की शुरुआत 29 मई को हुई थी, जिसमें प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को शिक्षण में एआई के अनुप्रयोग, छात्र सहभागिता के लिए स्क्रैच कोडिंग, टेक्स्ट-टू-स्पीच व स्पीच-टू-टेक्स्ट उपकरणों के उपयोग, स्वदेशी ज्ञान व तकनीक के समन्वय और कक्षा में एआई के नैतिक उपयोग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में तकनीकी पक्ष की जिम्मेदारी मास्टर प्रशिक्षक मोहम्मद अशरफ ने संभाली, जबकि गैर-तकनीकी पक्ष पर गुलशन इकबाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल कौशल से लैस करना है। इस कार्यशाला को शिक्षकों ने अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसी और पहल की आवश्यकता पर बल दिया।