{"_id":"4d6c52c0ab34ad5b9493e374a7bfb512","slug":"teachers-are-working-without-salary-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वेतन काम कर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वेतन काम कर रहे शिक्षक
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्हार जोन के शिक्षकों ने सरकार से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाने के लिए मल्हार जोन के शिक्षकों की एक बैठक जोन के प्रधान खुशीराम की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मल्हार जोन में एसएसए, रमसा, एनपीएस योजना के तहत कार्य कर रहे शिक्षकों को पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसकी वजह से इन शिक्षकों के परिवारों को त्योहारों के वक्त कई परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से तमाम शिक्षकों के बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने के अलावा आरईटी शिक्षकों को स्थायी करने और उनके स्थानांतरण के लिए योजना बनाने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने जेडईओ मल्हार से तमाम शिक्षकों को उनके जीपी फंड स्टेटमेंट उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा। बैठक में मोहम्मद इरफान, शिव कुमार, केवल सिंह, सुनील कुमार, बालकृष्ण आदि उपस्थित थे।