{"_id":"685c4b6dc17f064bc909c8b2","slug":"teachers-and-non-teaching-staff-took-oath-against-drug-abuse-kathua-news-c-201-1-knt1008-121363-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ ली शपथ
Thu, 26 Jun 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
जीडीसी महानपुर में एनएसएस इकाई ने करवाया शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नशा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में एनएसएस इकाई की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या सहित सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने नशा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शपथ ली।
यह कार्यक्रम डॉ. रुपाली जसरोतिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में और कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह दिवस नशा मुक्त समाज की दिशा में वैश्विक प्रयासों और सहयोग को सशक्त करने का उद्देश्य लेकर मनाया जाता है। प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन ने उपस्थित सभी को नशे के दुष्परिणामों और उसके स्वास्थ्य व सामाजिक विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में नशे के विरुद्ध स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का समापन डॉ. रुपाली जसरोटिया के औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, प्रो. निशा, डॉ. सपना देवी और प्रो. बिनती शर्मा मौजूद रहे।