फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tariq won in the big garden and Malkit won in the small garden

Kathua News: बड़ी माली में तारिक छोटी माली में मलकीत विजयी रहे

विज्ञापन
Tariq won in the big garden and Malkit won in the small garden
सरथल छिंज मेले में दमखम लगाते पहलवान। संवाद
सरथल में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले के दौरान पहले दिन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। भद्रवाही कलाकार मोहम्मद मस्जिद की कव्वाली पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर थिरकते रहे।
विज्ञापन


मेले का मुख्य आकर्षण दंगल रहा। इसमें कुल 54 पहलवानों ने शिरकत की। 30 से अधिक स्थानीय पहलवानों ने भी दंगल में भाग लिया। छोटे माली मुकाबले में मलकीत और तारीक मल्हार के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। इसमें मलकीत विजयी रहे। उन्हें 11 हजार की नकद राशि और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं बड़ी माली में तारिक डोडा और राकेश बिलावर के बीच कुश्ती हुई। तारिक डोडा ने अपने बेहतरीन दांव-पेच से बाजी मारते हुए 21 हजार का इनाम अपने नाम किया। मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक बनी डॉ. रमेश्वर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन


मेला आयोजक मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि अगले वर्ष दंगल को और भव्य रूप दिया जाएगा। छोटी माली की इनामी राशि 21 हजार और बड़ी माली की इनामी राशि बढ़ाकर 51 हजार की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विविधता लाई जाएगी जिसमें हिमाचली, पंजाबी और जम्मू के डोगरा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed