फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sweets including wheat crop due to fire

आग लगने से गेहूं की फसल सहित मिठाई

विज्ञापन
Sweets including wheat crop due to fire
कठुआ। शहर के साथ लगते खरोट गांव और वार्ड नंबर 16 में अलग-अलग हुई आग लगने की घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। पहली घटना बीती बुधवार की रात शहर के वार्ड नंबर 16 में स्थित मिठाई दुकान में आग लगने से हुई है। दूसरी घटना वीरवार दोपहर शहर से सटे खरोट गांव में हुई जा आग लगने से खेत में खड़ी 3 कनाल गेहूं की फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 16 में हुई इस घटना के संबंध में प्रभावित दुकानदार शम्मी कपूर ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। जब तक वह दुकान पर आता तब तक वह काफी तेज हो चुकी थी। जिसके बाद आग लगने की इस घटना की जानकारी फायर सर्विस से साझा की गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान के बंद पड़े शटर को खोला और आग को बुझाया। लेकिन इस दौरान दुकान में रखा काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है। जिसमें दुकान के फ्रिज, शोकेस सहित कई अन्य कीमती सामान शामिल है। दुकानदार के अनुसार उसे इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी घटना वीरवार की दोपहर खरोट गांव में हुई जहां अचानक लगी आग से गांव के राकेश सिंह की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने आग को काबू किया। जिसके चलते आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed