फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Suspicious death of married woman, husband in custody

विवाहिता की संदिग्ध मौत, हिरासत में पति

विज्ञापन
Suspicious death of married woman, husband in custody
कठुआ। नगरी कस्बे से सटे गांव मीरपुर राम में 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या किए जाने की आरोप लगाया है। मृतका की शिकायत के आधार पर नगरी पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए मृतका के पति सिंपल कृष्ण और उसके भाई नरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतका के पिता लेखराज ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी बेटी ममता ने परिवार की मर्जी के बिना मीरपुर राम गांव के सिंपल कृष्ण से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके बाद से उनका अपनी बेटी के साथ कोई संपर्क नही था। लिहाजा वह किस हाल में थी इसकी उनके पास कोई जानकारी नही है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली तो वह उसके ससुराल गए। तो वहां से उन्हें पता चला कि उसका अंतिम संस्कार हो चुका है। आनन फानन में बेटी की मौत और उसका अंतिम संस्कार किया जाना शक पैदा करता है। उन्होंने कहा कि बेटी की ससुराल से उनके घर की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। लेकिन इसके बावजूद उसकी मौत की सूचना देना भी जरूरी नही समझा गया और सुबह ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले की छानबीन कर बेटी मौत के कारणों का पता लगाने के की मांग की। साथ ही अगर उसकी मौत प्राकृतिक नही हुई है तो आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में नगरी पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए मृतका के पति और भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात से मृतका को सिर में तेज दर्द हो रहा था। जिसकी जांच के लिए उन्होंने डॉक्टर को दिखाया था लेकिन रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed