फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   MALERIYA NEWS

Kathua News: डेंगू के दो और मलेरिया का एक नया मामला, जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
MALERIYA NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में डेंगू और मलेरिया के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के दो और मलेरिया का एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33, वहीं मलेरिया संक्रमितों की संख्या 23 पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और बचाव गतिविधियां तेज कर दी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का पहला नया मामला बसोहली मेडिकल ब्लॉक के पलासी गांव में सामने आया है। यहां 26 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं, नगरी परोल मेडिकल ब्लॉक के कल्याणपुर गांव में एक महिला डेंगू संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा हीरानगर मेडिकल ब्लॉक के हरियाचक गांव में 23 वर्षीय युवक के मलेरिया पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


नए मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों का दौरा कर संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास 50-50 घरों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने वाले क्षेत्रों में विभाग की निगरानी बढ़ाई जा रही है। टीमों को प्रभावित इलाकों में सक्रिय रखा गया है, ताकि संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के साथ नए मरीजों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि मच्छरजनित बीमारियों को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी भी व्यक्ति में डेंगू या मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच करवाएं, ताकि संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed