{"_id":"673a53dd5e8b5f72be05c61a","slug":"sukrala-mata-mandir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-114983-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुकराला माता के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुकराला माता के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 18 Nov 2024 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने महामाई का गुणगान व कंजक पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। माता सुकराला देवी के मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। अवकाश के चलते जम्मू, उधमपुर, कठुआ, बसोहली, बिलावर, पठानकोट और अन्य कई इलाकों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद लिया।
सुबह सुकराला गांव में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। सुबह 10 बजे के बाद लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगकर महामाई के दर्शन करने पड़े। लोगों ने परिवार सहित महामाई का गुणगान कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन किया और लोगों ने महामाई के दरबार में हलवा पूरी का प्रसाद वितरित किया।
लोगों ने महामाई के जयकारे लगाकर गुणगान किया। अनिल, सुनील, अंकुश और प्रवीण ने बताया कि वैसे तो हर दिन मल माता के दरबार में महामाई के दर्शनों की अभिलाषा को लेकर श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन रविवार के दिन श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रहती है। उधर, इलाके के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में भी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने कंजक पूजन कर महामाई का गुणगान किया और अपने परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की।