फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sukrala Beat the Kishanpur in Cricket

Kathua News: सुकराला की टीम ने किशनपुर को 70 रन से हराया

विज्ञापन
Sukrala Beat the Kishanpur in Cricket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में बुधवार को खेले गए मैच में रॉयल-इलेवन सुकराला की टीम ने बीएनपी किशनपुर की टीम को 70 रन से हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।
सुकराला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। बल्लेबाज गोपाल कृष्ण ने 41 गेंदों पर 50 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज अंशु ने 38 रनों का योगदान दिया। किशनपुर के गेंदबाज संजीत सिंह ने तीन विकेट लिए। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनपुर की पूरी टीम 12.1 ओवर में ही 100 रन बनाकर सिमट गई। सुकराला की टीम ने 70 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

किशनपुर के बल्लेबाज नीतीश ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज लक्षु ने 15 रनों का योगदान दिया। सुकराला के गेंदबाज हेमकांत ने चार विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने बताया कि वीरवार को प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed