फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Strong demonstration outside departments for supply of electricity and water

Kathua News: बिजली-पानी की आपूर्ति के लिए विभागों के बाहर जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
Strong demonstration outside departments for supply of electricity and water
कराखड़ गांव में लंबे समय से बिजली और पेयजल की आपूर्ति के ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को संबंधित विभाग के कार्यालयों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिजली और जल शक्ति विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी कि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल पोली देवी ने बताया कि पिछले एक महीने से कराखड़ गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। स्कूली बच्चे ऑनलाइन क्लासें भी नहीं ले पा रहे है। जबकि छोटे बच्चे और बुजुर्ग पिछले कई दिनों से मच्छर और उमस भरी गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे। आरोप लगाया कि एक महीने में तीन बार ट्रांसफाॅर्मर जल गया। बिजली विभाग घटिया गुणवत्ता वाला ट्रांसफॉर्मर लगाता है, जिसके चलते बार-बार वह जल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहला ट्रांसफार्मर 35 मिनट ही चल पाया, जबकि दूसरी बार स्थापित ट्रांसफार्मर चार दिन के भीतर ही खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को मौजूदा घरों का लोड देखकर ही ट्रांसफॉर्मर स्थापित करना चाहिए। ताकि बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से अगर गांव में बिजली नहीं रही तो बिजली का बिल भी माफ करना चाहिए।


प्रदर्शनकारियों ने जल शिक्त विभाग के कार्यकारी अभियंता से बात कर लंबे समय से गांव की पेयजल समस्या को तत्काल बहाल करने की मांग की। कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जलापूर्ति बहाल कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व सरपंच बरवाल पुरुषोत्तम सिंह ने किया। इस मौके पर रविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह सहित दर्जनों महिला और पुरुष प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed