फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   strike

कचरे से भरे कूड़ेदान, आसपास बुरा हाल, हड़ताल खत्म न हुई तो बिगड़ेंगे हालात

विज्ञापन
strike
सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रहने से दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। कूड़ेदान कचरे से भर गए हैं। कई जगहों पर कचरा कूड़ेदान से बाहर भी फैलने लगा है। हड़ताल ज्यादा देर चली और साफ-सफाई न हुई, तो स्थिति और बिगड़ेगी। गंदगी के ढेर से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ने लगा है। वहीं, कचरे से उठने वाली बदबू से रास्ता चलना भी दुश्वार होने लगा है। उधर, हड़ताल पर बैठे सफाई कमियों का कहना है कि मांगें पूरी होने पर ही वह काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

कठुआ नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 35 टन कचरा निकलता है। इसे सफाई कर्मचारी डंपिंग स्टेशन व अन्य स्थानों से रोजाना उठाते हैं। लेकिन हड़ताल के चलते उन स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। ज्यादा परेशानी गलियों में आ रही है। पांच से दस फुट चौड़ी गलियाें का आधा हिस्सा कचरे से पट गया है।
विज्ञापन

उधर, कचरे के ढेर पर मवेशियों ने डेरा जमा लिया है, जहां सुबह से शाम तक लावारिस मवेशी झुंड में रहते हैं। वह कचरा को निगलने के साथ उसे बिखेर रहे हैं।
पार्षदों की बैठक के बाद विभाग के निदेशक से हुई है बात
कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा का कहना है कि शहर की इस समस्या को लेकर सभी पार्षदों की बैठक के बाद विभाग के निदेशक से बात हुई है। संभव है कि अगले चौबीस घंटों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो जाए। अगर नहीं भी हुई तो कचरे के ढेर को हटाने के लिए प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल का नगरपालिका समिति सदस्यों ने किया समर्थन
हीरानगर। सफाई और अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। उधर, नगर पालिका समिति ने हड़ताल का समर्थन किया है। बुधवार को समिति के सदस्यों ने हड़ताल पर बैठे कर्मियों की मांगें जल्द पूरी करने पर जोर दिया। इस दौरान संजय शर्मा ने कहा कि हड़ताल पर बैठे सफाई और अस्थायी कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह से जायज हैं। जिनका कार्यकाल सात वर्ष से अधिक हो गया है, उन्हें नियमित किया जाए। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। इसके अलावा जो भी मांगे हैं सभी जल्द मानी जाएं, क्योंकि हड़ताल से सफाई का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रवीणा देवी, बॉबी जसरोटिया ने भी हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का समर्थन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed