{"_id":"603bf97c8ebc3ee64703ab21","slug":"strike-kathua-news-jmu2302553138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
नियमित करने के साथ-साथ ढाई दिन का वेतन और डेलीवेजरों को अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह मेहनताना आदि की मांग पर सोमवार से जिले के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसकी जानकारी सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोमराज ने दी है।
हड़ताल के संबंध में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ने कहा कि सरकारों की लगातार अनदेखी के कारण पिछले काफी समय से हमारी मांगें निलंबित पड़ी हैं। इस बारे में वह लोग कई-कई बार उच्च अधिकारियों से मिले चुके हैं, लेकिन उनके मसले हल नहीं हुए। इसके चलते सोमवार से सभी सफाई कर्मचारी कामकाज ठप कर नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष यूनियन के सदस्यों ने अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद सरकार द्वारा आश्वासन मिलने के बाद सारे कर्मचारी काम पर लौटे थे। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी हमारी मांगों पर कोई भी गौर नहीं किया गया। मजबूरन सफाई कर्मचारियों को एक बार फिर से धरना-प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। अब उनकी हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं करती है।