फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   strike

लखनपुर से बनिहाल तक आज से हड़ताल पर सफाई कर्मी

विज्ञापन
strike
अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन एक बार फिर आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर गई है। एक मार्च से लखनपुर से लेकर बनिहाल तक अर्बन लोकल बाडीज के अधीन बतौर सफाई कर्मचारी काम कर रहे कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। नियमित किए जाने के साथ साथ ढाई दिन के वेतन और डेलीवेजरों को केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर मेहनताना दिए जाने की मांग की गई है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने साफ किया है कि न तो निकायों में सफाई की जाएगी और न ही सफाई होने दी जाएगी। ऐसे में संभागीय स्तर पर चार हजार से अधिक सफाई कर्मी जहां शनिवार को धरना देंगे, वहीं सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष लक्की चीदा ने बताया कि विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजकर सूचित कर दिया गया है। लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी अपने अपने जिले में 27 और 28 फरवरी को धरना देंगे। जिसके बाद एक मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बताया कि 36 निकायों में अपने हक के लिए कर्मचारी अब आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। बताया कि मांगों को पहले भी प्रदेश प्रशासन के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed