फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   stricke

पीएचई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल

विज्ञापन
stricke
कठुआ/ रामकोट। जलशक्ति विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर 28 मई से 24 घंटे की हड़ताल पर जा रहे हैं। इसकी जानकारी कर्मचरियों ने नगरोटा गुजरू में हुई बैठक में दी। बताया कि कर्मचारियों की मांगे न पूरी होने पर 24 घंटे की हड़ताल 28 मई शाम 8:00 से 29 मई शाम 8:00 बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बीरबल जलमेरिया ने की। उन्होंने सभी अस्थायी कर्मचारियों से इस हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। सब डिवीजन के चेयरमैन मोहिंदर कुमार ने यूनाइटेड फ्रंट की 12 सदस्य कमेटी बनाई, जिसमें विक्रम मगोत्रा, बीरबल जलमिरिया, महेंद्र सिंह मनकोटिया, पुरुषोत्तम कुमार, सुशील शर्मा, उत्तम चंद, राकेश कुमार, दर्शन सिंह, पवन सिंह, रुमाल चंद, कमलेश बसोत्रा और मोहनलाल हैं। इनका मुख्य काम हड़ताल को सफल बनाना है। उन्होंने सरकार से जल्द सभी अस्थायी कर्मचारियों को एसआरओ 64 के तहत नियमित करने की मांग की। अस्थायी कर्मचारियों को जल्द से जल्द 70 माह का बकाया वेतन दिया जाए। जिन अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी के दौरान मृत्यु हुई, उनके एक परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। मांग की गई कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 618 प्रतिदिन रुपये दिया जाए। सभी सेवानिवृत्त होने वाले या हो चुके अस्थायी कर्मचारियों को 10 लाख रुपये स्पेशल मदद और सेवानिवृत्त पॉलिसी बनाई जाए। अस्थायी कर्मचारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि हड़ताल के लिए पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed