{"_id":"67db22372bea40219300d581","slug":"stolen-car-recovered-within-72-hours-accused-arrested-kathua-news-c-201-1-knt1008-118419-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 72 घंटे के भीतर चोरी की गई कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 72 घंटे के भीतर चोरी की गई कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने जिले में वाहन चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर चोरी की गई सियाज कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च को दर्शन कुमार शर्मा पुत्र नंद लाल शर्मा निवासी वार्ड 03, कृष्णा मार्ग, ड्रीमलैंड पार्क के पास से अपनी सियाज कार की चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक संदिग्ध, बीरू लखोत्रा उर्फ लब्बू निवासी चक गदाधर बडाला, कठुआ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कार चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चोरी की कार की लोकेशन भी पुलिस को बताई। संवाद