फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   stay away from drains and river

नदी, नालों के पास नहीं जाने की चेतावनी

Thu, 30 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 30 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
stay away from drains and river
logo

बरसात का सीजन शुरू होने के साथ ही नालों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग कठुआ ने बुधवार को लोगों के लिए इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन


विभाग ने लोगों को इस मौसम में नालों और नालों के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि वह मवेशियों को भी नालों के पास नहीं ले जाएं। विभाग ने नदी और दरिया के पास भी नहीं जाने की सलाह दी है। विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव मल्होत्रा ने बताया कि इस बार मौसम विभाग ने मानसून सीजन में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में जिले के विभिन्न नालों में बाढ़ आ सकती है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष लोग नालों में आई बाढ़ में फंसते हैं। इसलिए चेतावनी को गंभीरता से लें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रावी नदी, उज्ज दरिया, नाज नाला, भीनी नाला समेत सभी छोटे नालों में मानसून सीजन में जाने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने का कोई पूर्वानुमान नहीं होता। मानसून की बारिश हर क्षेत्र में अलग होती है। ऐसे में कौन से नाले में बाढ़ आएगी इसका कोई पूर्व संकेत या अनुमान नहीं लगाया जा सकता। इससे बचने के लिए पहले से ही सचेत रहना सही है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में इन नालों में लोग न जाएं और न ही मवेशियों को ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed