{"_id":"61a0f23c88ff6a6cba33ff8c","slug":"start-the-party-s-membership-drive-to-strengthen-the-organization-kathua-news-jmu2486244166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू करें
विज्ञापन
कठुआ। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दलों ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की ओर से कठुआ विधान सभा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए।
अपनी पार्टी की ओर से कठुआ विधानसभा से घोषित प्रत्याशी खुशबू भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक से पूर्व पार्टी के अध्यक्ष जनाब अल्ताफ़ बुख़ारी साहब के पिता जनाब इक़बाल बुख़ारी साहब के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। खुशबू भगत ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के सदस्यता अभियान को शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर की जनता के साथ हर क्षेत्र में सौतेला व्यवहार किया जा है। जिसके कारण आम मतदाता का मोदी सरकार से अब मोह भंग हो रहा है। ऐसे समय में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने की जरूरत है। अगर हम विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में सफल होते है तो इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और हम अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव युवाओं और किसानों के मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा। क्योंकि इस सरकार के दौरान लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। जम्मू कश्मीर में अपनी पार्टी की सरकार बनने के बाद समाज के हर शोषित वर्ग को उनका हक देने के लिए पहल की जाएगी। इस मौके पर दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। जिनका खुशबू भगत ने फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। बैठक में पूर्व सरपंच खेम राज रैणा, राहुल भगत, देवेंद्र आजाद संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे।