{"_id":"60a3b4ed8ebc3e4fac546382","slug":"srtc-bus-kathua-news-jmu2354815116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदराज के क्षेत्रों के लिए एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदराज के क्षेत्रों के लिए एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
लोहाई मल्हार ब्लॉक के चेयरमैन कमल कुमार ने सरकार से कठुआ के दूरदराज के क्षेत्रों के लिए एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों के लोगों को इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लोहाई मल्हार ब्लॉक की आबादी 10000 के करीब है। इन दिनों लोगों को निचले इलाकों की तरफ जाने में दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि कोई भी यात्री वाहन इलाके में नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई बीमार हो जाए, तो उसे निचले इलाकों में पहुंचाने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसमें आर्थिक नुकसान भी होता है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह उप जिला के आला अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कठुआ से बदनोता के लिए एसआरटीसी बस सेवा शुरू की जाए, जिससे दूरदराज के इलाकों के रहने वाले लोगों को राहत मिल सके। संवाद