{"_id":"6945bd707b78a1ae1b0b2a81","slug":"srinagar-won-the-overall-championship-title-with-kathua-as-the-runner-up-kathua-news-c-201-1-knt1009-127382-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्रीनगर ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब, कठुआ उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्रीनगर ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब, कठुआ उपविजेता
विज्ञापन
कठुआ में जूडो के मुकाबले
कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतर जिला प्रदेश स्तर के अंडर-19 लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जम्मू, कठुआ, श्रीनगर, रियासी, सांबा, उधमपुर और गांदरबल जिलों की खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला श्रीनगर ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि जिला कठुआ उपविजेता बन कर उभरा है। 40 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की प्राची ने स्वर्ण पदक जीता। 44 किलोग्राम भार वर्ग में कठुआ की सोनाक्षी देवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
40 किलोग्राम भार वर्ग में सांबा की ईशा ने रजत पदक जीता। 44 किलोग्राम जम्मू की लक्षिता ने रजत और उधमपुर की स्मृति कटोच और रियासी की पूजा देवस्ने कांस्य पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया। 48 किलोग्राम भार में श्रीनगर की एडीएन अर्शिद ने स्वर्ण, रियासी की दीक्षा देवी ने रजत और जम्मू की शिवांशी और कठुआ की सोनम शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम भार में श्रीनगर की नाजिया फातिमा ने स्वर्ण पदक, रियासी की काशु देवी ने रजत और कठुआ की खुशी देवी और जम्मू की काशवी ने कांस्य पदक जीतकर अपने जिला को जीत दिलाई और 57 किलोग्राम प्रतियोगिता में श्रीनगर की सपफ खातून ने स्वर्ण, कठुआ की मरजीना ने रजत पदक और उधमपुर की कक्षिता शर्मा और गांदरबल की मरियम शब्बीर ने कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी खेलों में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।