{"_id":"5e4c35b58ebc3ef26b280ecf","slug":"sports-news-kathua-news-jmu204187050","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेवन स्टार फिंतर, गेम चेंजर महानपुर अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेवन स्टार फिंतर, गेम चेंजर महानपुर अगले दौर में
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे के मिनी खेल मैदान में जगदंबे क्रिकेट क्लब की ओर से एंटी ड्रग अवेयरनेस क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को दो मैच खेले गए, जिसमें इलेवन स्टार और गेम चेंजर महानपुर ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दिन का पहले मुकाबले में इलेवन स्टार फिंतर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर 79 रन बनाए और जीत के लिए 80 रन का लक्ष्य रखा। मिट्ठू ने सर्वाधित क 25 रन का योगदान दिया, जबकि लखनपुर इलेवन की ओर से अंशु ने चार विकेट हासिल किए। लखनपुर इलेवन की टीम मात्र 44 रन पर ही सिमट गई। इलेवन स्टार की ओर से मिट्ठू ने तीन विकेट हासिल किए। इस तहर से लखनपुर इलेवन 36 रन से मैच हार गई। मैच में 25 रन और तीन विकेट लेने पर मिट्ठू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
दूसरे मैच में गेम चेंजर महानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 107 रन बनाए और 108 रन का लक्ष्य रखा। अजय ने 42 रन का योगदान दिया, जबकि चनेरा की ओर से मुकेश ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चनेरा की टीम 105 रन ही बना पाई और कड़े संघर्ष के बाद मात्र तीन रन से हार गई। टीम के लिए राकेश ने 34 रन का योगदान दिया और गेम चेंजर महानपुर टीम की ओर से अजय ने चार विकेट हासिल कीं। अजय को 42 रन और चार विकटे लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।