फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: डोडा के तारीख पहलवान ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
sports news
बिलावर। लोअर धार डूगनू पंचायत के गूत्रा गांव में शुक्रवार को आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में डोडा के तारीख पहलवान ने सवारी दांव लगाकर बग्गन के गुलशन पहलवान को पटखनी देकर दंगल पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

शाम चार बजे शुरू हुए दंगल का शुभारंभ स्थानीय पंचायत के पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा और दंगल कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में जम्मू कश्मीर के पहलवानों के साथ साथ पंजाब के पहलवानों ने मल युद्ध का प्रदर्शन करते हुए दंगल देखने पहुंचे लगभग 3000 से अधिक दर्शकों की वाहवाही लूटी। दंगल के दौरान अलग-अलग भार वर्ग की 70 कुश्तियां करवाई गईं। छोटी माली का मुकाबला डोडा के आरिफ पहलवान और पंजाब मलेरकोटला के सुरेंद्र पहलवान के बीच हुआ। आरिफ पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को सैंडी तोड़ दाव लगाकर चित कर छोटी माली अपने नाम कर ली। बड़ी माली के मुकाबला में डोडा के तारीख पहलवान ने बिलावर बग्गन इलाके के गुलशन पहलवान को हराकर बड़ी माली अपने नाम कर ली। दंगल कमेटी की ओर से दंगल में हिस्सा लेने वाले सभी पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल स्थल के पास मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगाए गए कई प्रकार के पकवानों के स्टाॅलों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। इस मौके पर हंसराज मजदियाल, सेवानिवृत्त सूबेदार बिशन दास, दुनी चंद खजूरिया, विनोद कुमार, शमशेर चंद मास्टर और हंसराज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed