फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: केकेआर मढ़ीन और वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना का सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
sports news
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में चल रही 12वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2023-24 के 16वें दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें केकेआर मढ़ीन और वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला हरियाणा क्रिकेट एकेडमी और वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना के बीच खेला गया। जबकि, दूसरा मुकाबला केकेआर मढ़ीन और जीएसआई श्रीनगर के मध्य हुआ। पहले मुकाबले में वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवरों में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान सबसे ज्यादा जसमीत नैन ने 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन जुटाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना की टीम ने 18.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम किया। इसमें वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना के गेंदबाज आदित्य यादव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। आदित्य ने 3.5 ओवर में केवल 18 रन दिए और विरोधी टीम के चार अहम विकेट चटकाए। इसी के साथ वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केकेआर मढ़ीन की जीएसआई श्रीनगर से भिड़ंत हुई। केकेआर मढ़ीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। सुमित ने 56 गेंदों में बेहतरीन पारी खेली और तीन चौके और दो छक्कों के साथ 62 रन का योगदान दिया, जबकि अभिषेक ने 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाकर 37 रन बनाए और श्रीनगर की टीम के समक्ष 159 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी जीएसआई श्रीनगर की टीम 19.2 ओवर में 135 रनों पर ही ढेर हो गई। इसके चलते केकेआर मढ़ीन की टीम ने 22 रनों से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच में केकेआर मढ़ीन के गेंदबाज पियूष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर श्रीनगर के चार महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भिड़ेंगीं शेरावत क्लब गुड़गांव और वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना की टीमें
वीरवार को केवल एक मैच करवाया जाएगा। इसमें शेरावत क्लब गुड़गांव और वर्मा स्पोर्ट्स क्लब लुधियाना की टीमें आमने-सामने होंगी। इस सेमीफाइनल में विजेता टीम फाइनल में जगह पक्की करेगी, जबकि शुक्रवार को विक्की इलेवन पठानकोट और केकेआर मढ़ीन की भिड़ंत होगी। इनमें से जीतने वाली टीम भी फाइनल में जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न होने के बाद ही फाइनल मैच की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed