फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: कठुआ के एथलीटों ने दोहा में जीते चमकाया देश का नाम

विज्ञापन
sports news
कठुआ। कठुआ के एथलीटों ने विदेशी धरती पर विश्व रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बढि़या प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया है। कठुआ निवासी अजय शर्मा, उमेश कुमार और हरिपाल सिंह जसरोटिया ने विभिन्न वर्गों में चार स्वर्ण पदक जीतकर केवल कठुआ या जम्मू-कश्मीर ही नहीं, पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मंगलवार को इनका कठुआ पहुंचने पर लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक आठ मार्च को दोहा (कतर) में विश्व रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें कठुआ के वन संरक्षण बल के उप निरीक्षक अजय शर्मा ने मास्टर केटेगरी में फुल मीट और बेंच प्रेस में विश्वभर के अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा, जूनियर केटेगरी में वार्ड नंबर 16 निवासी उमेश कुमार ने फुल मीट में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। वहीं, हरिपाल सिंह जसरोटिया बबलू ने भी इस चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन मास्टर केटेगरी (82.5 किलोग्राम) में किया। इस वर्ग में बेंच प्रेस इवेंट में हरिपाल सिंह जसरोटिया ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

एथलीटों ने बताया कि इंडिया डब्ल्यूआरपीएफ अध्यक्ष एवं पावरलिफ्टिंग फेडरेशन इंडस (भारत) के अध्यक्ष सुनील लोचब के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने दिल्ली में कठिन प्रशिक्षण और ट्रायल्स के लिए तैयारी की। इससे वे वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले जम्मू रेलवे स्टेशन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ और अब कालीबड़ी में भी लोगों ने उन्हें पूरा प्यार दिया। अजय शर्मा ने कहा कि इस जीत से वह काफी उत्साहित हैं और अब वह अन्य खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे ताकि नई पीढ़ी में पावरलिफ्टिंग चैंपियनयंस पैदा किए जा सकें। हरिपाल सिंह जसरोटिया ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उमेश कुमार ने अपने माता-पिता और सभी प्रायोजकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उसकी प्रतिभा में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की और उन पर विश्वास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed