फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: पीएसपीसीएल जालंधर की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
sports news
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में पीएसपीसीएल जालंधर की टीम ने न्यू इंडिया अर्थ मूवर्स कठुआ की टीम को नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। न्यू इंडिया अर्थ मूवर्स के कप्तान ने टॉस कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में टीम 19.5 ओवर्स में 104 रन बना सकी। कठुआ के बल्लेबाज गौरव ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया, वहीं साहिल शर्मा ने 21 रन बनाए। उधर, जालंधर के गेंदबाज राजकुमार ने तीन दीपक सैनी ने तीन और हरविंदर सिंह ने दो विकेट हासिल किए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसपीसीएल जालंधर के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 11वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर पूरा कर लिया। जालंधर की टीम ने नौ विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। जालंधर के गेंदबाज राजकुमार ने गेंदबाजी का बेहतर प्रदर्शन किया और तीन विकेट चटकाए। इसकी बदौलत उनको मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि 24 फरवरी को भी बिलावर प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed