महानपुर। जीडीसी महानपुर की एनएसएस इकाई और शारीरिक शिक्षा विभाग ने 15 और 16 फरवरी को कॉलेज परिसर में नेहरू युवा केंद्र, कठुआ के सहयोग से एक क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्पोर्ट्स मीट का विषय ''नो ड्रग्स, नो रैश ड्राइविंग'' था। इसमें 100 मीटर रेस के विजेता संदीप शर्मा रहे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 15 फरवरी को हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन थीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्पोर्ट्स मीट में जीडीसी महानपुर के साथ कई व्यक्तियों और टीमों ने तीन स्पर्धाओं 100 मीटर रेस, कबड्डी और वॉलीबॉल में भाग लिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बलबिंदर सिंह थे। इसके अलावा, सोनू गुप्ता (पूर्व-सरपंच) खेल आयोजन में सम्मानित अतिथि थे।
100 मीटर रेस के विजेता संदीप शर्मा रहे और स्पर्श फर्स्ट रनर अप रहे। वॉलीबाल में नौशेरा क्लब ने पहला स्थान हासिल किया और जीडीसी महानपुर फर्स्ट रनर अप रहा, जबकि कबड्डी में जीडीसी महानपुर विजेता रहा और बिलावर फाइटर्स फर्स्ट रनर अप रहा। विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संकाय सदस्यों में डॉ. मोहिंदर, डॉ. सुदेश, डॉ. सपना, प्रोफेसर रूपाली, सुश्री निशा, डॉ. अजय, डॉ. हिलाल शामिल थे। कार्यक्रम का समापन समारोह 16 फरवरी, 2024 को हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी डॉ. सपना देवी, हिंदी विभागाध्यक्ष ने की।