फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: राकेश बिलावर और बाबू बनी में बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला

विज्ञापन
sports news
-तहसील की पंचायत अमुआला में कराया गया वार्षिक दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। तहसील की पंचायत अमुआला में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन स्थानीय निवासियों की ओर से किया गया। बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
दंगल कमेटी के सदस्य गुरु देव सिंह ने बताया कि दंगल में 70 कुश्तियां करवाई गईं। 41 हजार के लिए दंगल में बड़ी माली का मुकाबला राकेश पहलवान बिलावर और बाबू पहलवान बनी के बीच हुआ, जो अंत में बराबरी पर खत्म हुआ। दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि से पहलवान पहुंचे थे। दंगल के दौरान मुख्य अतिथि डीडीसी नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि एक से एक बेहतर मुकाबलों ने दंगल परिसर में पहुंचे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहलवानों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए नजदीकी इलाकों से दंगल देखने पहुंचे दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर दंगल कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश, कालू राम, अश्वनी मास्टर, बलबीर सिंह, सुभाष, रघु, नरेंद्र सिंह के अलावा पूर्व वीडीसी नगरोटा गुजरू अबे खजूरिया, अमुआला के पूर्व सरपंच मनोहर लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed