{"_id":"66283f6964cccd154d0e72b4","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109021-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कोच मिलने से कठुआ में निखरेगा हॉकी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कोच मिलने से कठुआ में निखरेगा हॉकी का खेल
विज्ञापन
कठुआ। जिले की खेल गतिविधियों का मुख्य केंद्र कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब हॉकी के आधिकारिक कोच की सुविधा हो गई है। इसके बाद अब यहां जिम्नास्टिक, जूडो, ताइक्वांडो, शूटिंग और बॉक्सिंग के अलावा हॉकी के नियमित कोच की सुविधा भी उपलब्ध हो गई। कोच ने अब प्रतिदिन शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक कोचिंग क्लास भी शुरू कर दी है। इससे हॉकी खेलने वाले खिलाड़ियों में उत्साह है।
सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत नियुक्त हॉकी कोच रोहित शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर या प्रदेश टीम के लिए सीनियर वर्ग में प्रतिनिधित्व किया हो और उनकी आयु 40 वर्ष से कम हो, वे कोच पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें उन्होंने भी हॉकी कोच के रूप में आवेदन किया था। वर्ष 2021 में उनकी नियुक्ति एक हॉकी कोच के रूप में हो भी गई थी। तब से वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगातार खिलाडि़यों को प्रशिक्षित कर रहे हैं लेकिन इसके साथ उन्हें खुद भी एक छह माह का कोर्स करना था, जो उन्होंने अब पूरा कर लिया गया है। रोहित शर्मा ने बताया कि उनके पास इस समय 56 खिलाड़ी प्रतिदिन प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इसमें 25 सब जूनियर वर्ग के, 20 जूनियर वर्ग के और 11 खिलाड़ी सीनियर वर्ग से शामिल हैं। इनमें 20 लड़कियां हैं। अब लगातार इस खेल का प्रशिक्षण हासिल करने के लिए युवाओं और बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है।
इस संबंध में जम्मू कश्मीर खेल परिषद के संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि कठुआ जिला खेल प्रतिभाओं से भरा है। इनको हर तरह की सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हॉकी कोच के बाद अब जल्द ही बसोहली स्थित वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर भी खोलने की तैयारी की जा रही है।