फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports

बड़ी माली का मुकाबला बाबा फरीद के नाम

विज्ञापन
sports
शहीदों की याद में नगरी के वजू नाला मैदान में छिंज मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब के पहलवानों ने दांवपेंच का प्रदर्शन किया। छिंज मेले में 21 हजार के इनाम वाली बड़ी माली का मुकाबला बाबा फरीद और मोनी पहलवान के बीच हुआ। इस कड़ेे मुकाबले में बाबा फरीद ने मोनी पहलवान को पटकनी देते हुए माली अपने नाम कर ली। वहीं 15 हजार की छोटी माली का मुकाबला सागर गुरदासपुर और काका पठानकोट के बीच हुआ। काफी देर चले इस मुकाबले में दोनों ही पहलवानों ने जोर आजमाइश की। अंत तक कोई भी पहलवान हार मामने को तैयार नहीं दिखा। इसके बाद आयोजकों ने माली को बराबरी का घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहीद यादगार समिति नगरी परोल द्वारा आयोजित छिंज मेले में सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मुकाबले आरंभ हुए। सैकड़ों पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया और तालियों से उत्साहवर्धन भी किया। छिंज मेले के संबंध में आयोजन कमेटी के अर्पण वर्मा ने बताया कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी कमेटी द्वारा छिंज मेले का आयोजन करवाया जाता है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आठवीं बार के इस आयोजन को हर साल से बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। अंत में विजेता पहलवानों को आयोजन कमेटी के सदस्यों व वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल महाजन ने इनाम देकर सम्मनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed