{"_id":"628be92fca64860506620d6a","slug":"sport-kathua-news-jmu2604057104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब आर्मी पठानकोट ने देवल को हराकर प्रतियोगिता अपने की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब आर्मी पठानकोट ने देवल को हराकर प्रतियोगिता अपने की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब आर्मी पठानकोट ने देवल को हराकर प्रतियोगिता अपने की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के नलेऊ गांव में चली रही वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पंजाब आर्मी पठानकोट की टीम ने देवल की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। सोमवार को हुए फाइनल मैच में पंजाब आर्मी पठानकोट और देवल की टीम के बीच खेला गया। इसमें पंजाब आर्मी पठानकोट की टीम ने 2-1 से प्रतियोगिता जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
तीन सेटों के फाइनल मैच में पहला मैच पंजाब आर्मी पठानकोट ने जीता। दूसरे मैच में देवल के खिलाड़ियों ने खेल का बढ़िया प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीसरे मैच में कांटे की टक्कर का मुकाबला हुआ, जिसमें पंजाब आर्मी पठानकोट की टीम ने जीत दर्ज करके प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को आयोजकों की ओर से रुपये 10000 राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को भी नकद पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर पंचायत के सरपंच बशीर अहमद, कांग्रेसी नेत्री काजल राजपूत, पंचायत के कई प्रतिनिधि और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।