{"_id":"580131d84f1c1b691a28e00a","slug":"spo-s-beating-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ को पीट पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ को पीट पीट कर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात फिंतर चौक में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस एसपीओ की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया। इससे सनसनी फै ल गई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने एसपीओ को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़े।
विज्ञापन
मृतक एसपीओ स्थानीय था। इस कारण घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में फिंतर के लोग रोष जताने के लिए निकल आए। आधी रात तक मृतक एसपीओ का शव मौके पर ही पड़ा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात दस बजे के करीब किसी ने फिंतर पुलिस चौकी पर तैनात एसपीओ हेमंत बसोत्रा का शव स्थानीय वाइन शाप के नजदीक खोखे के पीछे पड़ा देखा।
विज्ञापन
मृतक हेमंत को आरोपियों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया था। सिर पर भी प्रहार किए गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू की। इस संबंध में जब पुलिस के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।