{"_id":"6935e71820e22e259e0cbbcb","slug":"spiritual-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-126953-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कलश यात्रा के साथ मांडली गांव में 21 कुंडीय महाविष्णु यज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कलश यात्रा के साथ मांडली गांव में 21 कुंडीय महाविष्णु यज्ञ शुरू
विज्ञापन
-15 दिसंबर चक चलेगा महाविष्णु यज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। श्री नरसिंह गोशाला मांडली गांव में रविवार को नौ दिवसीय 21 कुंडीय महाविष्णु यज्ञ शुरू हुआ। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए।
कलश यात्रा नर्सिंग कौशल से शुरू होकर गांव के अलग-अलग इलाकों से होती हुई वापस गोशाला पहुंची। इस दौरान श्री राम और हरे राम हरे विष्णु के जयकारों से इलाका गुंजायमान रहा। पंडितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ की शुरुआत कराई। कथावाचक नरेश उपमन्यु महाराज ने प्रवचन कर संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा। मांडली पंचायत के पूर्व सरपंच कैप्टन म प्रकाश, मास्टर बलदेव सिंह, कैप्टन पवन कुमार और अंग्रेज सिंह ने बताया कि महाविष्णु यज्ञ का समापन 15 दिसंबर को होगा। श्री नरसिंह गोशाला कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बड़़ी संख्या में लोग यज्ञ में शामिल होकर पुण्य का भागीदार बनें।